Thursday, 7 January 2016

उपाय

                                                               उपाय

ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या के लिए कोई न कोई उपाय बताये गए हैं आज हम आपको इन्ही उपायों के बारे में बता रहे हैं।
अगर कोई व्यक्ति अपने व्यवसाय  को बढ़ाना चाहता है तो
शिव स्त्रोत का पथ करे और शिवलिंग पर जल चढ़ाय।
गायें  को हरा चारा खिलाएं।
व्यापार वृद्धि यन्त्र की पूजा करें।
भगवन गणेश को लड्डू चढ़ाएं।

अगर किसी व्यक्ति की नौकरी न लग रही हो तो
श्री यन्त्र की पूजा करें।
गायत्री मन्त्र का पाठ करें।
सूर्य देव को जल चढ़ायें।
जन्म कुंडली के दसवे भाव में जो राशि हो उसका रत्न पहने।

अगर कोई व्यक्ति कर्ज से परेशान है तो
शिव स्त्रोत का पाठ  करे और शिवलिंग पर जल चढाये ।
जन्म कुंडली के  छठे भाव में  जो राशि हो उस राशि  के स्वामी गृह की पूजा करें।
श्री ऋण मुक्ति यंत्र की पूजा करें।
जानवरों को खाना खिलायें।

अगर किसी व्यक्ती की शादी में रूकावट आ रही हो तो
शिव पार्वती की पूजा करें।
अगर लड़का है तो डायमंड या ओपेल रत्न पहने और शुक्र देव की पूजा करे।
अगर लड़की है तो पुखराज पहने और बृहस्पति देव की पूजा करे।
जन्म कुंडली के सातवें भाव में जो राशि हो उसके स्वामी गृह की पूजा करें।

अगर कोई व्यक्ति लम्बी बीमारी से परेशान हो तो
जन्म कुंडली के पहले  भाव में जो राशि हो उसके स्वामी गृह का रत्न पहने।
महामृत्युंजय मन्त्र का पाठ करें।
सूर्य देव को रोज जल चढ़ायें।
एकमुखी रुद्राक्ष धारण करें। 

No comments:

Post a Comment