Tuesday, 29 December 2015

जन्म कुंडली के 12 भावों में सूर्य का फल

                                   जन्म कुंडली के 12  भावों में सूर्य का फल

अगर लग्न (पहले भाव) में सूर्य हो तो वयक्ति सम्पति का मालिक, साहसी, स्वाभिमानी  और शांत स्वाभाव वाला होता  है।

अगर 2 रे भाव में सूर्य हो तो व्यक्ति सम्पति वाला, अच्छे भाग्य वाला लेकिन झगड़ालू स्वाभाव का होता है उसकी अपने परिवार वालों से भी नहीं बनती।
अगर 3 रे भाव में  सूर्य हो तो व्यक्ति साहसी, प्रभावशाली होता है लेकिन अपने परिवार वालों के कारण  दुखी रहता है।
अगर 4 थे भाव में सूर्य हो तो व्यक्ति चिंताओं में  घिरा रहने वाला, कठोर और जिद्दी स्वाभाव वाला होता है।
अगर 5 वे भाव में  सूर्य हो तो व्यक्ति गुस्से वाला, दुखी, रोगी और गरीबी में  जीवन बिताने वाला होता है।
अगर 6   भाव में सूर्य हो तो  व्यक्ति साहसी, शत्रुओं का नाश करने वाला और निरोगी होता है।
अगर 7 वे भाव में सूर्य हो तो व्यक्ति व्यव्हार में खुश और मस्त रहने वाला, लेकिन वैवाहिक जीवन ज्यादा अच्छा नहीं होता।
अगर 8 वे भाव में सूर्य हो तो व्यक्ति चिंता में घिरा रहने वाला, दुखी, गुस्से वाला और निर्धन होता है।
अगर 9 वे भाव में  सूर्य हो तो व्यक्ति धार्मिक, दानी, बुद्धिमान और सीधे स्वाभाव का होता है।
अगर 10 वे भाव में  सूर्य हो तो व्यक्ति साहसी, चालाक, सम्पति वाला और व्यव्हार कुशल होता है।
अगर 11 वे भाव में  सूर्य हो तो व्यक्ति हर कार्ये  में सफल रहने वाला,  ताकतवर, धनी और स्वाभिमानी स्वाभाव का होता है।
अगर 12 वे भाव में सूर्य हो तो व्यक्ति आलसी, निर्धन, रोगी और उदास रहने वाला होता हैं। 

No comments:

Post a Comment