मूलांक 9
जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 9, 18 या 27 तारिख को हुआ हो उनका मूलांक 9 होता हैं मूलांक 9 के स्वामी गृह मंगल हैं और देवता हनुमान जी हैं।
स्वभाव 9 तारिख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों में रिस्क लेने की क्षमता बहुत होती है गुस्सा बहुत आता है परिवार और भाई बहनो का बहुत ध्यान रखते हैं दिल में जो भी बात हो एकदम साफ़ बोल देते हैं।
18 तारिख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के अपने पिता से अक्सर वैचारिक मतभेद रहते हैं ये किसी भी नियम को कम ही मानते हैं।
27 तारिख को जन्म लेने वाले व्यक्ति दिल के साफ़ होते हैं इमोशनल होते हैं अपनी माँ से बहुत अटैच्ड होते। हैं गुस्सा कम आता है और आये भी तो जल्दी ठंडा हो जाता है।
मूलांक 9 वालों में काम करने की क्षमता बहुत होती है काम करते पहले हैं और उसके रिजल्ट के बारे में बाद में सोचते हैं। मूलांक 9 वालों पर मंगल का प्रभाव बहुत अधिक होता हैं ये लोग बहुत हिम्मत वाले होते हैं और जीवन में कठिनाइयों से कभी नहीं घबराते। स्वाभाव में तेजी और जल्दबाजी बहुत होती है जीवन में संघर्ष बहुत होते हैं ऐसे लोगों को क्रोध बहुत जल्दी आता है और अगर कोई इनकी बुराई करे तो इनसे सहन नहीं होता। इन्हे अपनी तारीफ करने वाले लोग बहुत पसंद होते हैं अपने क्रोध के कारण कई बार ये अपने रिश्तों को खराब कर लेते हैं। मंगल गृह को सभी नव ग्रहों में सेनापति माना जाता हैं इस प्रकार मूलांक 9 वालों की इच्छा यही होती है की वो समाज में और कार्य करने वाली जगह पर सेनापति या मुखिया की तरह रहें। ये व्यक्ति अपने जीवन मै जो भी पाना चाहते हैं उसके लिए संघर्ष करते रहते हैं शुरू में इन्हे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है पर अपने आत्मविश्वास के दम पर ये सफलता प्राप्त कर लेते हैं। यदि इनके कार्यों में कोई दखल दे तो इनसे सहन नहीं होता । कई बार अपने ही परिवार वालों से इनकी कम बनती है। अंक 3 और 6 इनके मित्र अंक हैं और अंक 1 और 7 इनके शत्रु अंक है। आराम करना इन्हे बहुत पसंद होता है नये नये लोगों से मिलना बहुत अच्छा लगता है। अपने जीवन को शाही अंदाज से जीना पसंद करते हैं। आगा ऐसे लोग अपनी साफ़ बोलने की आदत और अपने गुस्से को कम कर लें तो अपने रिश्तों और अपने जीवन में अधिक उन्नति कर सकते हैं।
शिक्षा इनमें सीखने की इच्छा बहुत होती है विज्ञानं के क्षेत्र में बहुत रूचि होती है।
पारिवारिक सम्बन्ध यह लोग ऐसे दोस्त और लाइफ पार्टनर को पसंद करते हैं जो हमेशा इनकी बात को माने जीवन मैं प्रेम सम्बन्ध ज्यादा लम्बे समय तक नहीं चलते। अपने स्वभाव के कारण मूलांक 9 वाली महिलाएं जल्दी टेंशन में आ जाती हैं। भाई बहनो का बहुत ध्यान रखते हैं रिश्तों में इन्हे मान सम्मान कम ही मिलता है
रोजगार पुलिस, सेना सर्जन होटल व्यवसाय, सर्जिकल का सामान, ठेकेदारी, प्रॉपर्टी से जुड़े काम इनके लिए शुभ होते हैं।
शुभ दिन तारिख 9, 18 और 27
शुभ वॉर मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार
जीवन के शुभ वर्ष 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63 और 72 वा वर्ष
शुभ धातु ताम्बा शुभ रत्न मूंगा
दान के लिए पदार्थ ताम्बा, गेहूं, लाल वस्त्र, लाल फूल और मसूर की दाल।
मंगल का मंत्र ओम क्राम कर्रिम क्र्रोम सै भौमाय नमः
जय बाबा बजरंगबली

No comments:
Post a Comment