मकर राशि (CAPRICORN) 12 राशियों मे मकर राशि दसवे नंबर पर आती है इस राशि के स्वामी गृह शनि हैं इस राशि मे जन्म लेने वाले व्यक्ति कम बोलने वाले और कम खर्च करने वाले होते हैं। ये अपने विचारों और अपने आप मे मग्न रहने वाले लोग होते हैं। इन्हे ताकत के दम पर नहीं प्यार से जीता जा सकता है। ये किसी की भी मदद को त्यार रहते हैं लेकिन कितनी भी कठिनाई हो किसी से मदद नहीं मांगते। प्रेम संबंधों मे कम ध्यान देते हैं पर अपने परिवार और रिश्तों का बहुत ध्यान रखते हैं। विपरीत सेक्स के लोगों से ज्यादा संपर्क मे नहीं रहते। किसी भी कार्य मे असफल हो जाने पर ये बहुत निराश हो जाते हैं। टेक्निकल और फाइनेंसियल कार्यों मे ये बहुत सफल रहते हैं। नौकरी मे उच्च पदों (HIGH POSTS) पर रहते हैं। नये नये दोस्त बनाना पसंद नहीं होता पर पुराने दोस्तों से पारिवारिक संबंध रहते हैं।
कुम्भ राशि (AQUARIUS) 12 राशियों मे कुम्भ राशि 11 वे नंबर पर आती है इस राशि के स्वामी गृह शनि हैं इस राशि मे जन्म लेने वाले व्यक्ति स्पष्ट बोलने वाले, दिल के साफ़, पढ़ने लिखने मे रूचि रखने वाले धार्मिक और सज्जन प्रवर्ति के होते हैं। ऐसे लोग प्रगतिशील विचारों वाले होते हैं। ये व्यक्ति कोई भी कार्य करने से पहले कई बार सोचते हैं स्वभाव से संकोची होते हैं। धैर्य की भावना बहुत होती है और अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं। धार्मिक कार्यों मे बहुत रूचि रखते हैं। गरीब लोगों की बहुत मदद करते हैं। प्रेम आदि के मामलों मे ज्यादा सफल नहीं रहते। परिवार से बहुत लगाव होता है। जिस तरह खुद बुद्धिमान होते हैं उसी तरह ये आशा करते हैं की उनका जीवन साथी भी उनकी तरह दिमाग से चलने वाला और शांत स्वभाव वाला हो।
मीन राशि (PISCES) 12 राशियों मे मीन राशि 12 वे स्थान पर आती है इस राशि के स्वामी गृह बृहस्पति हैं इस राशि मे जन्म लेने वाले व्यक्ति कल्पनाओ मे जीने वाले, रोमांटिक और बेचैन स्वभाव के होते हैं। आत्मविश्वास ज्यादा नहीं होता। कभी तो एकदम शांत और एकदम गुस्से मे रहते हैं। अपने आप पर ज्यादा भरोसा नहीं होता दूसरों की सलाह से ज्यादा चलते हैं। दूसरो का भरोसा नहीं तोड़ते। अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है दोस्तों की संख्या कम होती है। भगवान पर बहुत आस्था होती है अंधविश्वासी भी बहुत होते हैं। हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए त्यार रहत हैं। जीवन मे बहुत ज्यादा इच्छाएँ नहीं होती और प्रगति धीरे धीरे ही होती है। दो व्यवसाय एक साथ करते हैं। अगर नौकरी मे हों तो अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं। सुन्दर जीवनसाथी पसंद करते हैं और वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है।
No comments:
Post a Comment