Saturday, 26 December 2015

CANCER AND LEO

                                             राशियाँ  और उनके प्रभाव 

कर्क राशि (CANCER)  12 राशियों में ये चौथे नंबर की राशि है इस राशि  में  जन्म लेने वाले व्यक्ति कल्पनाओ में  जीने वाले होते हैं हर माहौल में अपने को ढाल  लेते हैं।  जीवन में  मेहनत से ही धन कमा  पाते हैं इनमेँ धैर्येकी   बहुत कमी होती है गुस्सा  आता है और बहुत  जल्दी ठंडा हो जाता है मूड बहुत जल्दी जल्दी बदलता  रहता है।  इस राशि के स्वामी गृह  चन्दर्मा हैं जिस   प्रकार चन्दर्मा का  आकार  घटता बढ़ता रहता है उसी प्रकार इनके अंदर कॉन्फिडेंस का लेवल भी घटता बढ़ता रहता है जीवन में  कई बार तो ये बहुत बड़े बड़े कार्य कर लेते हैं  बार एक छोटा सा काम  इन्हे कठिन लगता है।  स्वभाव  से बैचैन रहते हैं। अपने परिवार के प्रति समर्पित होते हैं। किसी के आगे झुकना थोड़ा कठिन लगता है  विपरीत सेक्स के प्रति बहुत आकर्षित होते हैं।  नौकरी में ज्यादा तरक्की  हैं और व्यापर में खाने पीने का व्यापार  इनके लिए शुभ रहता है।  

सिंह राशि  (LEO)  12  राशियों में पांचवे नंबर  की राशि है इस राशि के स्वामी गृह सूर्ये  देव हैं इस राशि में  जन्म  लेने वाले व्यक्ति शांत स्वाभाव के होते हैं।  इनमे आत्मविश्वास और धैर्य की भावना बहुत अधिक होती है जिसके दम पर ये बड़े से बड़े कठिन कार्य करने में  सफल होते हैं।   इन्हे गुस्सा बहुत कम आता है लेकिन जब आता है तो तूफ़ान की तरह आता है।  इनमें शारीरिक और मानसिक ताकत बहुत होती है।  इनका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है।  जिस तरह सिंह (शेर) जंगल का राजा होता है इसी तरह ये भी राजा की तरह जीवन बिताते हैं कम इनकम होने पर भी ये अपनी शान में  कोई कमी नहीं आने देते।  ऐसे जातक सरकारी नौकरी,  प्रशासनिक अधिकारी, सेना  या पुलिस में  सफल रहते  हैं। 


No comments:

Post a Comment