राशियाँ और उनके प्रभाव
मेष राशि (ARIES) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियाँ होती हैं इनमे सबसे पहली राशि मेष है इस राशि के स्वामी गृह मंगल हैं। इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्तियों मैं मंगल गृह का प्रभाव पाया जाता है ऐसे लीग साहसी, स्पष्ट बोलने वाले, अपनी बात पर अड़े रहने वाले और उत्साह से जीने वाले होते हैं। ये लोग बहुत महत्वकांशी (Ambitious) होते हैं। इनमेँ हर बात बात पर विवाद करने की बहुत क्षमताहोती है जीवन की शुरुआत में इन्हे बहुत संघर्ष करने पड़ते हैं। इन्हे ऐसे काम करने अच्छे लगते हैं जो कि क्म अवधि के हों ज्यादा लम्बे समय तक चलने वाले काम इन्हे पसंद नहीं आते और हर काम को जल्दी निबटाने की कोशिश करते हैं। परेशानियों का सामना करने में सक्षम लेकिन अगर परेशानिया लम्बे समय तक चलें तो ये निराश हो जाते हैं। इनके व्यक्तित्व (personality) में एक आकर्षण होता है जिससे विपरीत सेक्स वाले इनसे बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं। प्रेम संबंधो में ज्यादा सफल नहीं होते लेकिन अपने परिवार से बहुत लगाव होता है और हमेशा अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं। यइ लोग अच्छे भोजन और अच्छी नींद के बहुत शौकीन होते हैं।
वृष राशि (TAURUS) - 12 राशियों में यह दुसरे नंबर की राशि है इस राशि के स्वामी गृह शुक्र हैं इस राशि मैं जन्म लेने वाले व्यक्तियों के स्वभाव को समझना थोड़ा कठिन होता है ये लोग खर्च करने में बहुत सावधान और धन को जोड़ कर रखने वाले होते हैं। ये व्यक्ति आत्मनिर्भर और हर कार्य को ख़ुशी से करते हैं। इनका जीवन को जीने और कार्य करने का एक अलग स्टाइल होता है। ये अपने दोस्तों और प्रेमीजनों को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं इस कारण इनकी मैरिज लाइफ अच्छी चलती है। इस राशि वाले लोग उच्च पदो (High posts) पर जाते हैं, एक्टिंग, मीडिया, फिल्म निर्माण, संगीतकार, ज्वेलरी, सौंदर्य प्रसाधन आदि का व्यापार इनके लिए शुभ होता है।
मिथुन राशि (GEMINI) - 12 राशियों में यह तीसरे नंबर की राशि है इस राशि के स्वामी गृह बुध है इस रही में जन्म लेने वाले जातक धार्मिक प्रवर्ति के होते हैं और संकट के समय इन्हे ईश्वर की मदद प्राप्त होती है। इनमेँ धैर्य की कमी होती है और स्वभाव से बैचैन रहते हैं जीवन में धोखाधड़ी के कारण हानि उठानी पड़ती है। ये लोग समय के हिसाब से अपने आप को ढाल लेते हैं पर इनका मूड बहुत जल्दी जल्दी बदलता रहता है इनमें आत्मविश्वाश की थोड़ी कमी होती है बोलने की कला बहुत होती है अपनी बातों से सामने वाले को प्रभावित कर लेते हैं । इन्हे नौकरी में ज्यादा सफलता नहीं मिलती कई बार जीवन में दो व्यवसाय एक साथ करते हैं और किसी महिला के कारण हानि उठानी पड़ती है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते हैं और समाज में सम्मान प्राप्त होता है।
No comments:
Post a Comment