नव वर्ष और आपका राशिफल
- नवगृह एस्ट्रोलॉजी की तरफ से आप सब को नव वर्ष 2016 की बहुत बहुत शुभ कामनायें। परम पिता परमात्मा से प्राथना है की नया साल आप सब के लिए शारीरिक, आर्थिक और पारिवारिक उन्नति ले कर आये। आज हम आपको 2016 के जनवरी माह का राशिफल बतायेंगे।
- मेष राशि (ARIES) वालों को मानसिक परेशानी और चिंता बनी रहेगी, खर्चों का जोर रहेगा, धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, संतान के स्वास्थय का ध्यान रखे और धर्म स्थान में कम्बल का दान करें।
- वृष राशि (TAURUS) वालों को धन की हानि और खर्चों का जोर रहेगा लेकिन लाभ का मार्ग भी खुला रहेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है नौकरी वालों की तरक्की हो सकती है।
- मिथुन राशि (GEMINI) वालों के लिए यह माह कठिन रहेगा पारिवारिक तनाव, आय में कमी, नौकरी या व्यवसाय में परेशानी और सर्दी जुकाम, खांसी की समस्या रह सकती है।
- कर्क राशि (CANCER) वालों को इस माह मे मेहनत अधिक करनी होगी, परिवार का सहयोग मिलेगा, मानसिक तनाव और आय मैं कमी रह सकती है किसी भी तरह के लड़ाई झगडे से बच कर रहें।
- सिंह राशि (LEO) वालों को व्यवसाय में लाभ होगा कार्य को बढ़ाने की योजना बनेगी अगर नौकरी में हैं तो प्रमोशन हो सकती है कुल मिलाकर यह माह अच्छा गुजरने वाला है।
- कन्या राशि (VIRGO) वालों पर अचानक कोई खर्च आ सकता है परिवार में ख़ुशी का माहौल रहगा , सफलता मिलेगी और पूरा माह उत्साह बना रहेगा।
- तुला राशि (LIBRA) वालों को पारिवारिक खुशियां मिलेंगी, धन का लाभ कम और खर्च ज्यादा रहेगा नौकरी या व्यवसाय में परेशानी रह सकती है और गुस्से से बचकर रहें।
- वृश्चिक राशि (SCORPIO) वालों को धन का लाभ, नए कार्य बनेंगे, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा मानसिक तनाव रह सकता है लड़ाई झगडे से दूर रहें।
- धनु राशि (SAGITTARIUS) पारिवारिक कलह होने के योग हैं आय मैं कमी रहेगी बनते हुए कार्यों में रूकावटे आ सकती हैं।
- मकर राशि (CAPRICORN) वालों के पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं समाज में मान सम्मान बढ़ेगा लाभ कम और खर्च अधिक रहने की सम्भावना है।
- कुम्भ राशि (AQUARIUS) वालों को मानसिक तनाव हो सकता है बनते कार्यों में रूकावट रह सकती है स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी हो सकती है।
- मीन राशि (PISCES) वालों के परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा धन का लाभ होगा लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
No comments:
Post a Comment